टीकमगढ़। ढोंगा स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव की उपस्थिति में सभी युवाओं ने प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव ने वहां उपस्थित युवाओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सभी देश वासियों और खासतौर पर युवाओं व छात्रों से विभिन्न विषयों व भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें साझा कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को बिना किसी मानसिक दबाव के परीक्षा देने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं, भारतीय संस्कृति जो भारत के कोने -कोने में बड़े विशाल विस्तृत क्षेत्र में विभिन्न रूप- रंग में फैली हुई है, ऐसी हमारी संस्कृति को सहेजने का प्रयास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री देश के विभिन्न स्थानों पर अलग अलग सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे ऐसों लोगों के बारे में भी मन की बात कार्यक्रम में चर्चा करके उन्हे देश और दुनिया से न केवल रुबरु करवा रहे हैं वल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। इसके साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव युवाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजनाओं बारे में जानकारी दी। इस भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य योगी, जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, प्रियंक चीकू यादव व विनय सेन, जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, अशोक मैडी राय, आकाश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

