टीकमगढ़ । भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन मे महावीर तपोभूमि पहुंची जहाँ राहुल गांधी ने आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया साथ ही महाकाल मंदिर मेें दर्शन इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और केंद्र द्वारा लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी ने आम लोगों-खासकर छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ने का काम किया। दरअसल उन्होंने कहा, नोटबंदी 2016 में लागू और जीएसटी ने लोगों की रीढ़ तोड़ दी, खासकर छोटा कारोबार करने वालों की। इसी के साथ कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा में मार्च करके कोई तपस्या नहीं की है ,कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लंबी दूरी तय करने वाले मजदूर, लोगों के लिए खाद्यान्न पैदा करने वाले किसान और छोटे व्यापारी देश के असली ‘तपस्वी हैं। इसी के साथ राहुल गांधी ने कहा कि ‘दुर्भाग्य से उन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है और केवल चार-पांच उद्योगपति ही लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं पर मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के बावजूद रोजगार से वंचित कर दिया। म.प्र यात्रा मे शामिल भूमिपुत्र पवनघुवारा ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, भाषा, क्षेत्र वाद का रंग समझ में नहीं भारत जोड़ो यात्रा वास्तविक रूप से आपने भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना का अनुशरण करते हुए दुनिया की पहली मानवता से जोड़ने वाली यात्रा बना दिया है आप, सद्गुरु श्री रविदास जी, भगवान गौतम बुद्ध, संत कवीर, और डॉ. अम्बेडकर जी के विचारों को साकार करने संकल्प पूरा करने काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश में स्वागत कर रहे हैं वहीं राष्ट्रीय समंवयक दिग्विजय सिंह का सफ़र जारी है पूर्व सासंद मीनाक्षी नटराजन सहित जहां देश भर से भारतयात्री जो लगातार साथ चल रहे एवं म.प्र.प्रभारी जे पी अग्रवाल योगेन्द्र यादव ,महेन्द्र जोशी पूर्व सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा गोविन्द सिंह नेता प्रतिपक्ष, राजीव सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री म प्र काग्रेंस , सासंद नुकुलनाथ, अरुण यादव पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ,निशाक जैन पूर्व विधायक साथ टीकमगढ़ से भूमिपुत्र पवनघुवारा , परितोष व्यास, हरिशंकर राय ,शुभम नायक,अकित रैकवार यात्रा मे शामिल रहे गोरतलब है कि यात्रा का 82 वां दिन है। अभी तक 35 जिलों और छह राज्यों का सफर भारत जोड़ो यात्रा सफर तय कर चुकी है। राहुल गाधी 1248 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है।उनके नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का मध्यप्रदेश में आगे बढ़ना जारी है।

