टीकमगढ़ । शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिनांक 30-11-2022 को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निबंध प्रतियोगिता में 18 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान रशिम झॉ, द्वितीय स्थान मुस्कान बाल्मीकी, तृतीय स्थान साक्षी साहू को प्राप्त हुआ । छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये । इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम, डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ अनीता त्रिपाठी,डॉ माधवी सालुंके,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ ज्योति कौशल, दुष्यंत कुमार एवं छात्रायें उपस्थित रही ।

