टीकमगढ़ । 30 नवंबर 2022 वुधवार को अमर शहीद नारायणदास खरें हाई सेकेंडरी स्कूल बड़ागांव मे प्रचार्य सरोज तिवारी की सेवानिवृत्ति पर विविदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सहायक संचालक शिक्षा पीके जैन शामिल हुए उल्लेखनीय है कि सरोज तिवारी ने अपने शिक्षण काल में छात्र-छात्राओं को आगे तक पहुंचाने का काम किया और लगन से एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ लगातार शिक्षा जगत मे सदैव छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर अपना कर्तव्य निभाया उनकी सेवानिवृत्ति पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल के नवागत प्राचार्य राजीव जैन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दीपक कुशवाहा,गौरव जैन, स्वयं पुष्पकार रामबाई उपाध्याय, ज्योति रैकवार, विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

