टीकमगढ़ । पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ के द्वारा 03 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 तक के लिए सम्मेद शिखर की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी झारखंड के गिरिडीह जिले के स्थित सम्मेद शिखर में प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा झलकता है, यह क्षेत्र जैन धर्म की धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। जैन धर्माबलम्बी इस स्थान को पवित्र स्थली मानते हैं, ऐसे स्थान की यात्रा लोगों को नि:शुल्क कराने का सौभाग्य पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ ग्राम डूंडा जिला टीकमगढ़ करता है। पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ डूंडा के द्वारा विगत 05 वर्षों से लगातार बुंदेलखंड एवं भारतवर्ष के गरीब असमर्थ असहाय परिवारों को तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है जो छठवें वर्ष भी आयोजित कराई जाएगी।
यात्रा समिति राजकुमार जैन एवं राजा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 05 वर्षों में अब तक कुल 2500 यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा कराई जा चुकी है तथा गत पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुंदेलखंड एवं महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली जिले से 03 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सैकड़ों यात्रियों को शिखरजी की यात्रा के लिए ले जाया जा रहा है। यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क रहती है तथा यात्री की संपूर्ण व्यवस्था भी यात्रा संघ समिति के द्वारा ही की जाती है बताया गया कि इस बार इस यात्रा में करीब 700 यात्री यात्रा में रहेंगे जिसमें 500 यात्री सागर संभाग से और 200 यात्री महाराष्ट्र क्षेत्र से यात्रा में सम्मिलित होंगे इस संपूर्ण यात्रा में यात्रा कराने वालों में पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ के मुख्य यात्रा संयोजक राजकुमार जैन, यात्रा संचालक भैया राजा जैन बड़ागांव, विकास जैन पृथ्वीपुर, अजित शास्त्री,सनी जैन पहलवान टीकमगढ़, सत्येंद्र जैन का संजय पाटिल हसुर सूरज पाटील हसुर मुख्य तौर पर सहयोग रहता है। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक एवं पूरे ट्रेन का सीट का मैनेजमेंट के रूप में श्री मति पायल जैन टीकमगढ़, कु. काजल जैन ललितपुर भी अपनी सहयोगी भूमिका अदा करती हैं। एवं इसके अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा वर्ग भी सहयोग करते हैं। मुख्य यात्रा संयोजक राजकुमार जैन मुख्य यात्रा संचालक भैय्या राजा जैन बड़ागांव यात्रा संयोजक विकास जैन पृथ्वीपुर संयोजक सनी जैन पहलवान टीकमगढ़ आदि शामिल है उल्लेखनीय है कि यात्रा के संबंध में तीर्थ यात्रा संघ ने 1 दिसंबर 2022 गुरुवार के दिन एक प्रेस वार्ता की और यात्रा से संबंधित तमाम जानकारियां पत्रकारों को दीं इस अवसर पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों सहित यात्रा संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना मुख्य रूप से शामिल रहे।

