टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की जिला शाखा द्वारा दिनांक 2 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को एक मांगपत्र सौंपा जायेगा। मांगपत्र भारतीय किसान संघ देश भर के 543 सांसदों को सौंपने जा रहा है जिसमें भारतीय किसान संघ की मुख्य मांग है कि सरकार कृषि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य निर्धारित करे । इसी को लेकर भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर 2022 को रामलीला मैदान दिल्ली में एक किसान गर्जना रैली भी करने जा रहा है जिसमे देश भर से अन्नदाता किसान बंधु शामिल होकर अपने अधिकार की मांग करेंगें । इसी को लेकर भारतीय किसान संघ जिले भर में अभियान चलाकर किसानों से दिल्ली चलने का आव्हान कर रहा है । भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने प्रेस को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 2 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार समय सुबह 11.30 बजे से मानस मंच राजेंद्र पार्क के पीछे किसान संघ का एकत्रीकरण होगा उसके पश्चात पैदल मार्च कर सांसद बंगले पर पहुंचा जाएगा और सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

