टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे महिला हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु जागरुकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01.12.2022 को पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या के निर्देशन में अनु अधिकारी पुलिस जतारा प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में महिला थाना एवं थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पर बच्चियों एवं महिलाओं को ,थाना दिगौड़ा पुलिस स्टाफ द्वारा शासकीय विद्यालय विजरावन की छात्राओं को महिला हिंसा अंतर्गत आने वाले विभिन्न अपराध जैसे मारपीट, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, छेड़छाड़ के बारे में जानकारी दी साथ ही इन अपराधों के लिए कानूनी प्रावधानों ,विभिन्न अधिनियमों जैसे पोक्सो एक्ट,घरेलू हिंसा अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से बताया, इस प्रकार की हिंसा को कैसे रोका या खत्म किया जा सकता है के बारे में बताया गया पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो सुनहरे पंख एवं असली हीरो को लैपटॉप के माध्यम से दिखाया गया साथ ही सतर्क एवं जागरुक रहकर इस अभियान की मंशा को सफल बनाने में सहयोग करने की समझाइस देकर जागरूक किया गया।

