टीकमगढ़ । म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 01.12.2022 को एड्स दिवस के अवसर पर जिला जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला सेवा विधिक प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी ने उपस्थित जेल बंदियों को एडस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। दुनियाभर के चिकित्सक व वैज्ञानिक वर्षो से इसकी रोकथाम के लिए औषधि की खोज में लगे है परन्तु अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है। एड्स की जानकारी ही बचाव है । एडस का पूरा नाम ऐक्वार्ड इम्यूनों डेफिशिएंसी सिन्ड्रोम है। वे सभी व्यक्ति जो एड्स से ग्रसित है उनमें एच.आई.वी. वायरस पाए जाते है । एडस ग्रसित व्यक्ति के अंदर धीरे धीरे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त होती चली जाती है। एडस पीड़ित व्यक्ति भी नियमित दवाई के सेवन, अच्छा खान-पान, साफ सफाई, नियमित योग अभ्यास के द्वारा लम्बी आयु पा सकता है। साथ ही जिला जेल टीकमगढ़ में डाॅ. राहुल गुप्ता, एवं डाॅ. दीपेश जैन द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

