टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कर निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज एसडीएम तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जतारा डॉ अभिजीत सिंह द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर, मास्टर ट्रेनर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।बैठक में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक द्वारा भ्रमण के बाद मीटिंग में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।

