टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा को गांधी चौराहे पर अपना मांग पत्र सौंपा जिसमें भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए सात दिवसीय संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए!
कृषि में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाना सुनिश्चित करें। सभी प्रकार के कृषि जीन्सों पर जी.एस.टी. समापन किया जाये। किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोत्तरी की आय। कृषि क्षेत्र में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करे। देशी गौपालकों को प्रतिमाह 900 रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाये।
सरकार द्वारा किसानों को दिये जाने वाला अनुदान सीधे किसानों के खाते में भेजा जाये। कृषि बीमा पाॅलिसी को सरल कर किसान हितैषी बनाया जाये। देश में कृषि उत्पाद को देखते हुये आयात-निर्यात नीति का निर्धारण
किया जाये। इस मांगपत्र देने वालों में शिव मोहन गिरि जिलाध्यक्ष, राजेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री, बृजेश कुमार पाठक जिला उपाध्यक्ष, अवधेश गिरि गोस्वामी जिला कोषाध्यक्ष, रामचंद्र श्रोती जिला कार्यकारिणी सदस्य, दयाराम यादव जिला उपाध्यक्ष, भगवत सिंह सोलंकी तहसील अध्यक्ष टीकमगढ, राकेश सिंह घोष तहसील अध्यक्ष दिगौड़ा, छोटेलाल यादव तहसील अध्यक्ष खरगापुर, फूल सिंह घोष तहसील उपाध्यक्ष, लखन लाल यादव तहसील मंत्री, रामसुमरन यादव तहसील मंत्री, बखत सिंह यादव तहसील उपाध्यक्ष, संतोष राजपूत तहसील उपाध्यक्ष, डाॅ अंश कुमार जैन तहसील उपाध्यक्ष, देशराज रजक , रामगोपाल विश्वकर्मा, भगवत सिंह परिहार, घनेन्द्र सिंह सोलंकी,सूर्य प्रताप यादव खरगापुर नगर अध्यक्ष, सुनील अहिरवार , दीपक अहिरवार, ग्यासी रैकवार, गोकुल रैकवार, परम सिंह बुंदेला, गोविंद दास कुशवाहा, इंद्रसिंह बुंदेला, संतोष रैकवार, कमलेश कुशवाहा, नारायण दास चढ़ार, प्रेमा आदिवासी, सुख सुखलाल प्रजापति, जगदीश विश्वकर्मा,मनीराम यादव, ग्यासी रैकवार, मोटीराम अहिरवार, सहित कई किसान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ की जिला शाखा ने 02 दिसंबर 2022 शुक्रवार के दिन 9 सूत्री मांगों का एक मांग पत्र केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एवं सांसद के नाम उनके प्रतिनिधि अनुराग वर्मा को सौंपा है और अपनी मांगों का मांग पत्र दिया है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ की जिला शाखा के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

