टीकमगढ़/ निवाड़ी। दिनांक 02.12.2022 को विकास खंड स्तरीय मुख्यमंत्री का प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम मैदान निवाड़ी में किया गया। जिसका शुभारंभ सुरेंद्र पाल सिंह डावर द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि आशुतोष पटेल एसडीओपी निवाड़ी उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता स्टेडियम मैदान में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता उपरांत समस्त खेलों के विजेता उपविजेता टीमों को शील्ड, मैडल आदि से पुरस्कार कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल जैन विधायक निवाड़ी रहे, विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार दुबे मंडल अध्यक्ष भाजपा निवाड़ी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव थाना प्रभारी निवाड़ी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड एवं मैडल प्रदान किए गए कार्यक्रम समापन कराने में आर.पी. तिवारी जिला खेल अधिकारी, एसपी प्रजापति एवं अन्य अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सुनीता रिछारिया प्रभारी एवं प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग टीकमगढ़ द्वारा समस्त उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी खेल विभाग के अनूप मंडल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

