टीकमगढ़ । शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस जागरूकता दिवस के अवसर पर एन.एस.एस इकाई के रेड रिबन क्लब द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री तिवारी काउन्सलर, विशिष्ट अतिथि डॉ आर.एस.ठाकुर डॉ राजेन्द्र प्रसाद अस्पताल टीकमगढ़ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम ने की कार्यक्रम में डॉ सावित्री तिवारी ने कहा कि एच.आई.वी. एक वायरस है जो कि गंभीर बीमारी नहीं है । डॉ ठाकुर ने बताया कि एड्स चार कारणों से होता है ।असुरक्षित यौन संबंध एक ही सुई का प्रयोग, बिना जांच किये रक्तदान या रक्त, एचआईवी गर्भवती महिला के शिशु से एड्स फैलता है । डॉ झाम ने कहा कि एड्स से बचाव एड्स का टीका न होने के कारण शिक्षा का टीका ही एक ऐसी सामाजिक दवा है जिसके द्वारा नये संक्रमण या प्रभावित व्यक्तियों की संख्या को रोका जा सकता है । अत: इस बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन एवं मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा युवा पीढी को एच.आई.वी/एड्स के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है । इसमें युवाओं को जागरूक करने की दिशा में रेड रिबन क्लब का गठन एक महत्वपूर्ण पहल है । स्वयं की सुरक्षा में ही परिवार एवं समाज की सुरक्षा है । डॉ तिवारी ने बताया कि एड्स एक वायसर से फैलता है जिसे एच.आई.वी. कहते है । एच.आई.वी. वायरस शरीर में रोगो का सामना करने की स्वाभाविक क्षमता को क्षीण करता चला जाता है । डॉ ठाकुर ने बताया कि एक से अधिक स्त्री-पुरूषों के साथ असुरक्षित यौन संपर्क करने से, संक्रमित सुई,सीरिंजो के उपयोग से, संक्रमित रक्त चढ़ाने या देने से, यौन रोगो का उचित उपचार न कराने पर । इस अवसर पर एनएसएस की छात्रायें उपस्थित रहीं । महाविद्यालय के डॉ एच.पी.मिश्रा, डॉ उषा सिंह, डॉ अनीता त्रिपाठी, जी.एन.पटैरिया, डॉ माधवी सालुंके, डॉ अनुभा शर्मा, डॉ ज्योति कौशल, डॉ हर्षवर्धन राहुल, दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थित रही । प्रेस को यह तमाम जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

