टीकमगढ़ । शुक्रवार 02.12.2022 को पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत 53 बैंकों एवं 52 एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की आकस्मिक जांच की गई । जिसमें बैंकों के अंदर एवं एटीएम बूथों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा बैंकों में गार्ड ,कैमरे आदि चैक किए जिन बैंकों में गार्ड एवं कैमरों की व्यवस्था नहीं है उन बैंक के अधिकारियों को कैमरे एवं गार्ड की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया तथा कुछ बैंकों में कैमरे लगे हुए पाए गए किंतु चैक करने पर खराब पाए गए जिन्हें तुरंत सुधरवाने हेतु निर्देशित किया गया,साथ ही बैंकों के मुख्य द्वार पर उपस्थित गार्ड के पास एक रजिस्टर संधारित करने हेतु कहा गया जिसमें दिनांकबार बैंक में आने वाले व्यक्तियों के नाम ,पता,मोबाइल नंबर लेख करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैंक में संदिग्ध व्यक्ति घूमते पाए जाने पर पुलिस को सूचित करने के लिए बताया गया।बैंकों के प्रबंधन से उपरोक्त सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

