टीकमगढ़ । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक दिनांक 02.12.2022 को श्रीमती शमीम अफजल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं हरिशंकर खटीक विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना की अध्यक्षता में सर्किट हाउस टीकमगढ़ मैंआयोजित की गई । बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश खान एवं आभार जिला महामंत्री मुमताज अली बबलू द्वारा किया गया । प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती समीम अफजल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अल्पसंख्यक वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अल्पसंख्यक वर्ग में इन योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें इसका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें । प्रदेश महामंत्री एवं विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित नुना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार का लक्ष्य अंतिम छोड के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भाजपा की सरकार माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता जिले में अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंच कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़े। मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा कि मंडल स्तर तक कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। बैठक में मुख्तार अहमद पूर्व प्रदेश महामंत्री, पार्षद अब्दुल जाहिद, सरफराज खान सानू, जिला महामंत्री मुईन अजहरी, नूरजहां बानो अजीज राइन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जतारा फिरोज खान, वहीद राइन,अब्दुल रहुफ, शहजाद खान, नूर अंसारी,यूनुस खान, मजहर खान, मदार बेग, अनवर रजा, नसीर खान,मंडल अध्यक्ष इमरान खान सद्दाम भाला, तालिब खान ,फरहान खान, शादाब बेग राबिद पठान कयूम खान, सफात बेग, समीम खान,अरबाज खान अब्दुल समद हाशिम खान सलमान खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

