टीकमगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले की जतारा जनपद व मोहनगढ़ के तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में विधानसभा सूची में नाम जोड़ने की तैयारियां जोरों पर जहां नाम जोड़ने के लिए 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक नाम जोड़े जाएंगे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने आदि का कार्य ग्राम पंचायत में बीएलओ रमेश घोष कैलाश पाल कर रहे हैं एवं उनका सतत प्रयास है कि 18 साल की उम्र होने के बाद पंचायत में कोई भी मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित ना रह जाए समस्त मतदाताओं के वह घर घर जाकर नाम जोड़े जाने का कार्य कर रहे है जहां बीते रोज सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर समझाइश दी गई कि जिन व्यक्तियों की उम्र 18 वर्ष हो गई हो और जिनके किसी कारण बस मतदाता सूची में नाम जुड़ना छूट गए हैं वह अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। वहीं दूसरी ओर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशव गढ़ ने ग्राम वासियों से गांव में स्वच्छता बरतने की भी अपील की एवं गांव को साफ स्वच्छ रखने की भी बात कही और गांव में बनवाए गए नाडेप के पास पहुंचकर ग्राम वासियों को इसका उपयोग करने की अपील की। और उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को इस कूड़ा दान में ही डालें।

