टीकमगढ़ । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में मासिक कामकाजी बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष इंजी. अभय प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी.अभय प्रताप सिंह यादव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे आने वाले समय में दिसंबर माह में युवा मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम खिलते कमल और खेलेगा मध्य प्रदेश के तहत विभिन्न कार्यक्रम जिले के मंडल स्तर में चलाए जायेंगे, जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संचालन समिति गठित की गई। उन्होंने बताया कि खिलते कमल कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन व खेलेगा मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामों में, मंडल स्तर, विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा, युवाओं में शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास बना रहे, राष्ट्र हित के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदारी की भावनाओं का बोध हो ऐसा संदेश लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला टीकमगढ़ में अपना कार्य कर रही है। कार्यक्रम की कामकाजी बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य योगी व प्रशांत शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनय सेन, प्रियंक चीकू यादव, अंकुश श्रोति व अंकित तिवारी, जिला मंत्री मुनेंद्र सेंगर, रिसर्च पॉलिसी प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा, जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव, जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी, कृष्णकांत तिवारी, अमर यादव, संदीप पटैरिया, अमन खर्द व चंद्रेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी द्वारा प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से जारी की गई है।

