टीकमगढ़ । दिनांक 02.12.2022 को फरियादी नंदकिशोर पिता घनश्याम लोधी उम्र 28 साल निवासी मातेकाखेरा नयागांव थाना बल्देवगढ ने इस आशय की रिपोर्ट की थी कि इसके पिता दिनांक 02.12.2022 को समय करीब दोपहर 03.30 बजे खेत में पानी लगा रहे थे।
तो गांव के काशीराम लोधी, दीनदयाल लोधी दूसरी जगह पानी ले जाने के लिए पाईप लगाने लगे। तो इसके पिता घनश्याम ने दूसरी जगह पानी ले जाने से मना किया तो काशीराम लोधी एवं दीनदयाल लोधी द्वारा इसके पिता घनश्याम को मां बहिन की बुरी बुरी गालियां दी जो पिता के द्वारा गालियां देने से मना किया तो काशीराम ने इसके पिता घनश्याम को लाठी एवं लोहे की राड बेरहमी से मारपीट की गयी। जिसमें इसके पिता को दोनों पैर, हाथ एवं सिर में गंभीर चोटें आयी। इसके पिता की हालत गंभीर होने से तत्काल उपचार हेतु बल्देवगढ अस्पताल में भर्ती कराया गया। एवं फरियादी नंदकिशोर लोधी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रिपोर्ट लेख कर आरोपीगण काशीराम लोधी एवं दीनदयाल लोधी निवासियान मातेकाखेरा नयागांव के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 324,506, 34 ताहि0 का पंजीबद्ध किया गया। मामले में घनश्याम लोधी की हालत गंभीर होने से डाक्टर द्वारा बल्देवगढ अस्पताल से जिला अस्पताल टीकमगढ़ रिफर किया गया था। जिला अस्पताल टीकमगढ में इलाज के दौरान घनश्याम लोधी की मृत्यु घटना में आयी चोटों के कारण हो गयी। जिसके परिणामस्वरूप मामले में आरोपीगणों उपरोक्त के विरूद्ध धारा 302 ताहि. का ईजाफा किया गया। मामले में उक्त आरोपीयों की घटना के पश्चात सतत् रूप से तलाश पतारसी की गयी। जो मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर आरोपीगण काशीराम पिता भगवानदास लोधी उम्र 30 साल एवं दीनदयाल लोधी पिता रामप्रसाद लोधी उम्र 30 साल निवासियान ग्राम मातेकाखेरा नयागाँव थाना बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ को दिनांक 04.12.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक एस. आर.सत्या, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ बी.डी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. अमित साहू के दिशा निर्देशन में की गयी जिसमें चौकी प्रभारी देवरदा उनि. अनफासुल हसन, सउनि. सुरेन्द्र सिंह, प्रआर. 201 अब्बास, आर. 424 नरेन्द्र, आर. 360 माधव, आर. 459 ऋषि प्रताप, सैनिक 138 काशीप्रसाद पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

