टीकमगढ़ । शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में दिनांक 05.12.2022 को शासन के आदेशानुसार जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर अनुपमा नायक, नायकों का मोहल्ला द्वारा महाविद्यालय में आकर कार्यभार ग्रहण किया । कार्यभार के बाद उन्होने महाविद्यालय के सर्वागीण विकास के लिये कार्य करने की बात कही है । इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ. प्रवीण झाम, डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ अनीता त्रिपाठी, जी.एन.पटैरिया,डॉ माधवी सालुंके,डॉ ज्योति कौशल,डॉ हर्षवर्धन राहुल, खूबचन्द्र अहिरवार,कैलाश कुमार, मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार उपस्थित रहे ।

