टीकमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार 05 दिसंबर 2022 की शाम करीब 6.30 बजे नगर के अंबेडकर तिराहा पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनकी 66वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 66 दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर एवं नगर मंत्री आनंद राजपूत सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जहां उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया।
उल्लेखनीय है कि संविधान रचेयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि 6 दिसंबर 2022 मंगलवार को मनाई जाएगी जहां पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उनकी प्रतिमा स्थली अंबेडकर तिराहा पर पहुंचकर सामाजिक समरसता को लेकर कार्यक्रम किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

