टीकमगढ़ । ब्लाक काग्रेंस कमेटी द्वारा भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 66 पुण्यतिथि पर जानगी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थली पर यादवेन्द्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री म. प्र. शासन ने एवं उपास्थित काग्रेंस जनों ने पुष्प अर्पित किये एवं क्षृद्वाजलि दी पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उपास्थित काग्रेंस जनों में अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टीकमगढ, सूर्य प्रकाश मिश्रा सचिव प्रदेश काग्रेस कमेंटी,अशोक अहिरवार पूर्व अध्यक्ष जिला काग्रेंस, सुधीर बजाज महामंत्री जिला काग्रेंस, डा. इसरार मुहम्मद अध्यक्ष व्लाक काग्रेस कमेंटी, समाजसेवी एवं युवा नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष अ.जा. पंकज अहिरवार ,महेन्द्र सिंह जशवंत नगर, अनीस अहमद महामंत्री जिला काग्रेंस, रजनी पूनम जयसवाल अध्यक्ष जिला महिला काग्रेंस, ज्योति सिरोटिया , सुनील अहिरवार महामंत्री जिला काग्रेंस , राजीव जैन पठा अध्यक्ष आई टी सेल ,ध्रुव यादव पार्षद गिरधारी लाल कवीर पंथी, रज्जाक अली शाह, लक्ष्मी प्रसाद रजक, खलील खान पूर्व टीआई, ऱाजेन्द्र दागी महामंत्री जिला काग्रेंस सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण इस अवसर पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि उनकी प्रतिभा स्थली अंबेडकर तिराहा पर मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को सुबह है करीब 11 वजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई जहां सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

