टीकमगढ़ । बड़ागांव धसान मे 06 दिसंबर मंगलवार 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़ागांव ने बड़ागांव धसांन छात्रावास में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर तिलक लगाकर माल्यार्पण व दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश हित और समाज हित को लेकर अनेक आंदोलन की और अनेक समाज हित और देश हित के कार्य किए कार्यक्रम के अवसर पर छात्रावास के संचालक अस्लम खान , दीपक कुशवाहा, गौरव जैन, आनंद नामदेव, स्वयं पुष्पकार, संतोष अहिरवार, दीपेश साहू, के साथ छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहें। वहीं दूसरी ओर टीकमगढ़ में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रावास में पहुंचकर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम सीनियर बालक छात्रावास में मंचीय कार्यक्रम किया गया जहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समरसता और समाज की भलाई को लेकर अनेक जन हितेषी कार्य किए जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा इस दौरान कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर, नगर मंत्री आनंद राजपूत,दीपनारायण प्रजापति, रुपेश कुमार, राज प्रजापति, अंबर भटनागर, विक्की अहिरवार, शुभम तिवारी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

