टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय नारगुड़ा दरवाजा स्थित श्री लक्ष्मण जी सरकार मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था यह आयोजन 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा था। सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम महंत बाबा नारायण दास के सानिध्य में वार्ड वासियों के सहयोग से किया जा रहा था सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में कथावाचक पंडित श्री बृजमोहन गंगेले जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा था कथा के अंतिम दिन महाराज जी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण विवाह की कथा, सुदामा चरित एवं राजा परीक्षित की मोक्ष कथा का रसपान कराया गया जिसे संगीत की ताल पर सुनकर उपस्थित भक्तजनों ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का भण्डारे के साथ समापन किया गया। इस दौरान पंडित बृज मोहन दास, मानस गंगेले, संगम प्रजापति, सागर श्रीवास्तव पुष्पेंद्र मिश्रा मनीष गंगेले अजाद पांडेय पंडित राम, संजीव कुमार सहित आसपास के भक्तजनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

