टीकमगढ़। खरगापुर विधानसभा को शून्य किया गया है चुनाव के दौरान खरगापुर विधानसभा से विजई हुए विधायक राहुल सिंह के द्वारा जो नामांकन दाखिल किए गए थे उनमें असत्य जानकारी दी गई थी जिसको लेकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व
ने विधायिका श्रीमती चंदा रानी गौर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई और फैसला 7 दिसंबर 2022 को दिया गया है जिसमें खरगापुर विधानसभा को शून्य किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर 8 दिसंबर 2022 गुरुवार के दिन टीकमगढ़ नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में श्रीमती चंदारानी गौर ने एक प्रेस वार्ता की और पत्रकारों को इस मामले की तमाम जानकारी दी इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों सहित श्रीमती चंदारानी गौर के अन्य सहयोगी एवं दिग्विजय सिंह गौर मौजूद रहे,।

