टीकमगढ़ । जेएनयू यूनिवर्सिटी की दीवारों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ एक समाजों के प्रति अभद्र भाषा में नारे लेखन किए गए हैं जिसके विरोध में टीकमगढ़ नगर के व्यापारी वर्ग ने एकत्र होकर इसका जमकर विरोध किया और नगर के गांधी चौराहे पर 8 दिसंबर 2022 गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे उन आसामाजिक तत्वों का पुतला फूंका एवं एक ज्ञापन
महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार आरपी तिवारी को सौंपा जिसमें व्यापारी वर्ग ने उल्लेख किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए जो समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं और इसकी न्यायिक जांच भी की जाए इस मौके पर व्यवसाई अभय भदौरा रिंकू सहित राजीव जैन वर्धमान रविंद्र जैन पवन जैन अरुणा जैन सहित व्यापारी वर्ग के अनेकों अनेक मौजूद रहे। यह कार्यक्रम व्यवसायी अभय भदौरा रिंकू के नेतृत्व में किया गया। उल्लेखनीय है कि जब यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था उस दौरान चौराहे पर नगर निरीक्षक मनीष कुमार सहित उनकी सहयोगी कोतवाली पुलिस भी वहां मौजूद रही।

