टीकमगढ़ । संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पत्र के पश्चात जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद करने के समय को परिवर्तित किया है यह समय परिवर्तित मौसम के परिवर्तन को देखते हुए शीतकालीन सत्र को लेकर किया गया है जिला कलेक्टर ने अपने आदेश में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया है जहां इसमें समय का कार्यक्रम अनुसार निर्धारण भी किया गया है आदेश में कहा गया है कि सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे और 11 बजे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को नाश्ता दिया जाएगा दोपहर 1 बजे बच्चों को भोजन दिया जाएगा उसके पश्चात दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ग्रहभैंट अभिलेखों का संधारण आदि की गतिविधियां पूर्व अनुसार ही रहेंगीं यह आदेश आगामी 15 फरवरी 2023 तक प्रभावशील किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का आदेश पपरित किया गया है।

