टीकमगढ़। नगर के स्थानीय जिला अस्पताल चौराहे पर शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 से नगर की इंद्रपुरी कॉलोनी में संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान के छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित संगीत संगीत के स्वरों से लोगों को पॉलीथिन उपयोग न करने के लिए जागरूक किया यह कार्यक्रम नगर पालिका की ओर से आयोजित किया गया जिसमें एसडीएम सीपी पटेल सहित नगरपालिका के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। वहीं नन्हे-मुन्ने स्कूल के बच्चों ने ड्रम बजा कर और संगीत के स्वरों की अनोखी छटा सुनाकर लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता को लेकर संदेश दिया इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ सहित छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि टैलेंटेड छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने संगीत मैं ड्रम और ऑर्गन आदि बजा कर महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को लेकर लोगों को जागरुक किया और मंचन कर एक बहुत ही अच्छा संदेश दिया।

