टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के बाद भी पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है यह एक बड़ी विडंबना है मीडिया जगत के साथ इस प्रकार के कारनामे किए जा रहे हैं जहां शासन प्रशासन को मीडिया जगत, पत्रकार साथियों के साथ होने वाले इस प्रकार के कारनामों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करना चाहिए और उसमें विशेष संज्ञान लेकर इस प्रकार के कारनामों को रोकना चाहिए। मामला है जिले के थाना बल्देवगढ़ का जहां एक पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि वह जिस समाचार को कवरेज करने गया था उससे संबंधित लोगों ने भी पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया जब वह थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा तो उसे पता चला कि पत्रकार पर ही
मुकदमा दर्ज कर दिया गया है इस घटना से जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और पत्रकारों ने शुक्रवार 9 दिसंबर 2022 को एकजुट होकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या को सौंपा है और मामले की जांच कराए जाने की मांग सहित निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पत्रकार सहित जिले भर के पत्रकारों ने जो ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा है उसमें उल्लेख किया गया है कि पत्रकार सालिम खान जब एक भूसे से भरे बहन का कवरेज कर रहे थे उसी दौरान उनके साथ भूसे के वाहन पर सवार लोगों ने धक्का-मुक्की की और मारपीट भी की इसी घटना की फरियाद वह लेकर थाना पहुंचे थे जहां पहले से ही थाना में पत्रकार सालिम खान के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया था और पत्रकार सालिम खान की फरियाद नहीं सुनी गई जब मामला जिले के पत्रकारों में आया तब पत्रकारों ने एकजुटता से इस मामले में न्याय उचित और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है जहां पीड़ित पत्रकार सालिम खान ने थाना प्रभारी अमित साहू पर तमाम आरोप लगाए हैं और कहा है कि मेरे विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है ज्ञापन के दौरान जिलेभर के प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे जहां पुलिस प्रशासन ने भी इस मामले की जांच किए जाने की बात कही है।

