टीकमगढ़ । संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्वारा 10 दिसंबर 2022 शनिवार के दिन जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीके माहौर को अपनी 2 सूत्रीय लंबित मांगों के परिपालन में ज्ञापन दिया गया और आगामी आंदोलन हड़ताल के बारे में सूचना दी गई इस दौरान संघ के संयोजक इंजीनियर अभिषेक चतुर्वेदी ,अध्यक्ष नितिन तिवारी ,उपाध्यक्ष अनिल कुमार झा ,मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी ,दुष्यंत सिंह तोमर, कंचन तिवारी, राधिका अवस्थी, अब्दुल ,राशिद ,इंद्रजीत सिंह ,प्रबल त्रिपाठी, इकबाल मोहम्मद, फिरोज अहमद एवं संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण इस दौरान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की वर्षों से लंबित मांगे हैं जिन्हैं शासन प्रशासन द्वारा आज तक स्वीकृत नहीं किया गया जिसको लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ लामबंद हुआ है और आगामी 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने की तैयारी में है जिसको लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन के माध्यम से संघ द्वारा लिखित रूप से ज्ञापन पत्र और सूचना दी गई।

