टीकमगढ़ । 10 दिसंबर 2022 शनिवार की शाम को करीब 6.11 वजे 108 को सूचना प्राप्त हुई के झांसी रोड रामनगर गांव के समीप स्थित ढाबा के पास एक अज्ञात व्यक्ति में अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मारते हुए बाहन भाग गया है जैसे ही इसकी सूचना 108 को प्राप्त हुई 108 एंबुलेंस पायलट अवध यादव और पीएमटी राकेश चढ़ार मदद के लिए वहां घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया 108 के पायलट अवध यादव और राकेश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि घायल की पहचान जयराम कुशवाहा निवासी कर्मासन वैसा के रूप में हुई और उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जहां घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वही 108 वाहन स्टाफ का यह भी कहना है कि घायल कि जेब में 13720 रुपए भी मिले थे जो जिला अस्पताल में लोगों की मौजूदगी में डॉक्टर के सुपुर्द किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर 108 को सूचना प्राप्त हुई के ग्राम माडू़मर के पास दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं 108 वाहन क्रमांक सीजी 04 एनवी 6461 पायलट अवध यादव आईएमटी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया घायलों की पहचान भगत सिंह उम्र 40 वर्ष और राहुल यादव निवासी बड़ागांव धसान घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

