टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, बल्देवगढ़ एसडीएम सौरभ मिश्रा, जतारा एसडीएम डाॅ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाये। उन्होंने निर्दषित किया कि नामांतरण एवं सीमंाकन के प्रकरण समय सीमा में निराकृत करायें, इसके लिए राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा की जाये। इसी तरह नामांतरण, फौती नामांतरण तथा बटवारे के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाये तथा सभी प्रकरण आरसीएमएस में दर्ज किए जायें और उनका समय सीमा में निराकरण सुनिष्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने राजस्व विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, धारणाधिकार के प्रकरणों में प्रतिवेदन, स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी सर्वे, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना, राजस्व प्रकरणों नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के निराकरण , राजस्व वसूली की समीक्षा मासिक वसूली की अद्यतन जानकारी, टीएल में लंबित पत्रों पर कार्यवाही की समीक्षा, स्वामित्व योजना, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण तथा आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देष दिये।

