टीकमगढ़। एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल की उपस्थिति में 10 दिसंबर 2022 शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीकमगढ़ विकासखंड के पीडीएस दुकानों के विक्रेताओं एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, ईकेवाईसी, मोबाईल नंबर सीडिंग, सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम टीकमगढ़ श्री पटेल ने पीडीएस दुकानों के विक्रेताओं एवं संचालकों महिला बाल विकास विभाग का खाद्यान्न वितरण, ईकेवाईसी, मोबाइल नंबर सीडिंग, सीएम हेल्पलाइन बंद करने एवं वितरण के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने 15 दिसम्बर तक उक्त कार्य हर हालत में करने के निर्देश दिये।

