टीकमगढ़ । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. माहौर के साथ डॉ. अमित शुक्ला सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. लता लक्ष्मी प्रजापति स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. परवीन खॉन संविदा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. धीरेन्द्र यादव चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. अमर रॉय इंटरन्शिप चिकित्सक के द्वारा मरीजों को बाजार की दवाईयों लिखी जा रही थी, जबकि पूर्व में समस्त चिकित्सकों को लिखित एवं मौखिक निर्देश दिये जाते रहे कि बाजार की दवाईयाँ मरीजों को नहीं लिखी जाये।, लेकिन चिकित्सकों द्वारा पूर्व में दिये गये आदेशों की अवहेलना करते हुये बाजार की दवाईयाँ लिखी जा रही थी। जिस पर कार्यवाही कर मरीजों से दवाईयों की पर्ची जप्त कर दवाईयों के मूल्य की राशि रोगी कल्याण समिति में जमा करने के निर्देश नोटिस के माध्यम से चिकित्सकों को दिये गये।

