टीकमगढ़ । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खरगापुर विधानसभा के बल्देवगढ़ मंडल, कुड़ीला मंडल और पलेरा मंडल की भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीo अभय प्रताप सिंह यादव ने खिलते कमल एवम् ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के तहत विस्तृत चर्चा कर सभी मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी. अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खिलते कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर युवा साथियों के साथ विधानसभा सम्मेलन आयोजित करेगा साथ ही ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के तहत जिले भर के मंडलों पर खेल टीमों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, सभी मंडल अध्यक्षों व उनकी कार्यकारिणी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ‘खेलेगा मध्य प्रदेश’ की संचालन समिति निरंतर कार्य में जुटी हुई है। दिसंबर माह में मंडल स्तर पर खेल टीमों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात, युवा वर्ग की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन मंडल स्तर पर कराएं जाएंगे, सभी खेल टीमों के सदस्यों को ई- सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा व विजेता टीम को विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और आगे के लिए विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर भेजा जाएगा। आज की इस बैठक में खिलते कमल और खेलेगा मध्यप्रदेश के तहत सभी मंडल पदाधिकारियों से विचार- विमर्श किया गया है, निश्चित रूप से युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत- लगन के परिणाम स्वरूप कार्यक्रम सफल होगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा वर्ग में मानसिक तनाव की स्थिति को खेलकूद के माध्यम से दूर करने और उन्हें शारीरिक स्वस्थ बनाए रखने, आपसी सद्भावना, एकता व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का भाव बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंडल की बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनय सेन व प्रियंक चीकू यादव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी, बल्लदेवगढ़ मंडल अध्यक्ष चंद्रेश रैकवार, कुड़ीला मंडल अध्यक्ष अमर यादव, पलेरा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, संस्कार रजक सहित युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

