टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 10.12.2022 की दरम्यानी रात्रि प्रदेश के समस्त जिलों में रात्रि कांबिंग गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में जिले में को बदमाशों की धरपकड़ हेतु जिले के संपूर्ण पुलिस बल के साथ कांबिंग गश्त कराई गई। रात्रि गश्त में स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट, एवं समंस की तामीली हेतु धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान इनामी एवं फरारी अपराधियों की भी धरपकड़ की गई एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश, सूचीबद्ध गुंडे , जिला बदर हुए बदमाश, पूर्व सजायाब व्यक्तियों को चैक किया गया। उक्त के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ प्रशांत खरे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं वी.डी.त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम व डीएसपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा समस्त बल के साथ रात्रि 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक थाना क्षेत्रों में कांबिंग गश्त की गई । कांबिंग गश्त के दौरान 13 स्थाई वारंट, 99 गिरफ्तारी वारंट , धारा 299 अंतर्गत 01 आरोपी जिला इकाई थानों में बिभिन्न अन्य अपराधों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्रों के 76 हिस्ट्रीशीटर, 76 गुंडा बदमाश, तथा 07 जिला बदर आरोपियों को चैक किया गया। साल के अंत में कानून व्यवस्था को और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उक्त रात्रि कांबिंग गश्त में 06 राजपत्रित अधिकारी सहित 171 की संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

