टीकमगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका में रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पीजी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संपर्क करने के दौरान सामने आया कि छात्र छात्राओं को कई समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है व्याप्त समस्याओं के संबंध में प्रदर्शन किया गया और एक ज्ञापन पीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा गया जिसमें मांगे रखी गई किं सीसी मूल्यांकन परीक्षाओं में हर बार 1 सप्ताह पूर्व समय सारणी
उपलब्ध कराई जाती थी किंतु देखने में आ रहा है कि विद्यार्थियों को सीधी पूर्व सूचना ना देते हुए 2 घंटे पूर्व सूचना दी जाती है एवं तत्कालिक समय सारणी बदल दी जाती है या परीक्षा निरस्त कर दी जाती है जिसमें विद्यार्थियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संपर्क किया एवं स्वयं ही महसूस किया कि राजनीति शास्त्र विभाग के सह प्राध्यापक एसके सिद्धार्थ द्वारा लगातार अभद्रता व्यवहार सभी विद्यार्थियों से किया जा रहा है अतः महाविद्यालय की अनुशासन समिति से हम आग्रह करते हैं कि सहा प्राध्यापक एसके सिद्धार्थ पर कार्यवाही की जाए। एवं महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अति शीघ्र आईडी कार्ड दिए जाएं जिससे महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश बंद कराया जा सके परिसर को सुरक्षित रखा जावे व महाविद्यालय में एक ऐसी समिति का गठन किया जाए जो समय सारणी के अनुसार कक्षाओं को सुचारू रूप से संचालन करा सकें। एवं महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कक्षाओं की साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए एवं बच्चों को पेयजल की सुविधा भी सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए। नगर मंत्री आनंद राजपूत ने बताया की लगातार प्राध्यापकों द्वारा जो विद्यार्थियों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है उसकी जांच कर उन पर कार्रवाई की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसी क्रम में महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल पाठक ने बताया कि उक्त समस्याओं का सात दिवस के अंदर निवारण किया जाए जिससे अध्ययनरत विद्यार्थियों को समस्या का सामना ना करना पड़े यदि परिषद के छात्र हितों की मांगों पूर्ण नहीं की जाती है तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
जिस पर प्राचार्य महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन दिवस के अंदर सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया इस दौरान विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

