टीकमगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर के स्थानीय चकरा तिगैला पर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार 12 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई जहां जिला अध्यक्ष नवीन साहू सहित कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी हरिशंकर राय अशोक अहिरवार सहित रविंद्र अध्वर्यु देवेंद्र नापित प्रभात पुरोहित नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए जहां नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें कांग्रेस पार्टी के लिए दायित्व दिए गए और बैठक आयोजित की गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

