टीकमगढ़ । शासकीय वीरांगना अंवती बाई कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़ में म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय भाषा दिवस पर भारत सरकार के पत्रानुसार कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया । आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर राष्ट्रवादी की विचार धारा कवि, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री एच.पी.सिंह रहे उन्होने भाषा की अवधारणा, महत्व, देश की एकता अखण्डता सदभावना पर विचार रखे, और छात्राओं को देश के सम्मान और भाषा के गौरव को बनाये रखने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम ने की । प्राचार्य द्वारा भाषा के महत्व के बारे में बताया गया एवं डॉ एच.पी.मिश्रा ने विभिन्न भाषाओं के महत्व पर विचार रखे । डॉ उषा सिंह ने अमृत महोत्सव एवं भारतीय भाषाओं पर विचार रखे । कार्यक्रम आयोजक एवं संचालक डॉ हर्षवर्धन राहुल ने छात्राओं को भाषा की अवधारण महत्व बताते हुए अपनी राष्ट्रीय भाषा के सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा दी महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना देशभक्ति गीतो से कार्यक्रम को भव्य बनाया एवं आभार डॉ अनुभा शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में डॉ अनीता त्रिपाठी डॉ माधवी सालुंके डॉ ज्योति कौशल, दुष्यंत कुमार एवं अधिक संख्या में छात्रायें उपस्थित रही । प्रेस को यह तमाम जानकारी कन्या महा विद्यालय की प्राचार्य प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

