टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में आज ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर टीकमगढ़ में मीडिएषन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री विनोद कुमार पाटीदार ने उपस्थित पक्षकारगण को मीडिएषन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता एक स्वैच्छिक, बांध्यकारी प्रक्रिया है, जिसमें एक निष्पक्ष और तटस्थ मध्यस्थ विवादित पक्षों के बीच समझौता कराने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता विवाद का कोई समाधान प्रदान नहीं करता है बल्कि एक अनुकूल वातावरण बनाता है, जिसमें विवादित पक्ष अपने सभी विवादों को हल कर सकते है श्री पाटीदार ने कहा कि मध्यस्थता विवाद समाधान का एक आजमाया हुआ और परखा हुआ वैकल्पिक तरीका है। यह एक निपटान प्रक्रिया है, जिसके द्वारा विवादित पक्ष परस्पर स्वीकार्य समझौतों पर पहुंचते है। त्वरित एवं उत्तरदायी, किफायती, कोई अतिरिक्त लागत नहीं, सामंजस्यपूर्ण निपटान, उपाय एवं उपचार, गोपनीय एवं अनौपचारिक, कार्यवाही का नियंत्रण पक्षों के हाथ में इत्यादि मध्यस्थता का महत्व है। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता रावत, कु. अंजू नामदेव काउंसलर, श्री राजकुमार अहिरवार, सचिव ग्रामीण स्वालंबन समिति, विधिक सहायक कैलाष नारायण, श्री दीपेष जैन सहित पक्षकारगण उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

