टीकमगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 13 दिसंबर 2022 मंगलवार के दिन जिला मुख्यालय पर स्थित कन्या महाविद्यालय में पहुंचकर छात्रों की समस्याओं को जाना और समस्याओं से संबंधित उनके निराकरण को लेकर एक ज्ञापन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम को सौंपा इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने करीब 8 बिंदुओं का एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा है जिसमें उल्लेख किया गया है कि स्पोर्ट्स रूम की व्यवस्था की जाए
कॉलेज परिसर के बाहर लग रहे अवैध ठेलों को हटाया जाए कॉलेज के गेट का भव्य निर्माण हो कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाए सी सी ई परीक्षा का टाइम टेबल 1 सप्ताह पूर्व दिया जाए परिसर में साफ-सफाई क्लासों में साफ-सफाई एवं समय-समय पर बाथरूम में साफ सफाई की जाए लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था की जाए छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कन्या महाविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था की जाए। तमाम मांगों का निराकरण विद्यार्थी परिषद में अति शीघ्र किए जाने की मांग की है। इसी क्रम में महाविद्यालय इकाई मंत्री शिवानी अहिरवार ने बताया कि उक्त समस्याओं का सात दिवस के अंदर निवारण किया जाए जिससे अध्ययनरत छात्राओं को समस्या का सामना ना करना पड़े यदि परिषद के छात्र हितों की मांगों पूर्ण नहीं की जाती है तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
जिस पर प्राचार्य द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 5 दिवस के अंदर सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रेस को एहतमाम जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आनंद राजपूत ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

