टीकमगढ़ । 13 दिसंबर 2022 मंगलवार के दिन भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना ने जिला अस्पताल पहुंचकर लोगों की मदद की और प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से उनकी कुशल- क्षेम पूछी, एवं उनके पास बैठकर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और तुरंत समस्याओं का निराकरण कराया , साथ ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से विचार-विमर्श कर उन्हें तुरंत इलाज उपलब्ध करवाया। उन्होंने मरीजों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी उनकी सभी सुख- दुख में साथ खड़ी है, उन्हें किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं निरंतर अस्पताल में आप सब से मिलने आता रहूंगा, जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क चालू कर आप सबकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान अमित नुना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विगत है कि अमित नुना के द्वारा समय-समय पर अस्पताल पहुंचकर लोगों की मदद की जाती रही है, उन्होंने लोगों के लिए स्वस्थ्य समाज को बनाने के लिए गंभीरता से संकल्प लिया है।उनके साथ में भाजयुमो के जिला पदाधिकारी स्वप्निल तिवारी, शक्ति राय व सौरभ घोष आदि उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने दी है। उल्लेखनीय है कि अगर इसी तरह सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता और जिले के वरिष्ठ अधिकारी अगर निरंतर और जिला अस्पताल का निरीक्षण परीक्षण करते रहे हैं तो स्वाभाविक है कि जिले वासियों को जिला अस्पताल से मिलने वाली सुविधाएं सहजता और सरलता से मिलेंगीं और मरीजों के साथ जो भी समस्याएं आती हैं उन समस्याओं में भी सुधार होगा अगर जनप्रतिनिधि और अधिकारी लगातार इसी तरह की कार्यप्रणाली को अपनाते रहे तो जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं का समाधान होगा और जिले वासियों को जिला अस्पताल की सुख सुविधाएं भी सही तरीके से मिलेंगीं भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना के इस निरीक्षण और इस कार्य कि लोगों ने सराहना भी की है।

