टीकमगढ़ । भाजपा पार्टी की आईटी सेल विभाग ने टीकमगढ़ के ग्रामीण मंडल में सुघोष मंडल प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आईटी विभाग की और उससे जुड़ी सोशल मीडिया की बारीकियां सोशल मीडिया सदस्यों को बताई गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना और जिला सोशल मीडिया संयोजक रमेश प्रजापति जी ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए, भाजपा पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सके और लोग सही गलत के संबंध में जागरूक बन सके इसके लिए भाजपा पार्टी का आईटी विभाग लगातार प्रशिक्षण द्वारा सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है और आज देश उन भारतीय सैनिकों पर गौरव महसूस कर रहा है। मन की बात कार्यक्रम से दूरदराज जंगल में रहने वाले प्रतिभाशाली आदिवासी व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाते हुए उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में उनका जिक्र किया है। मंडल में हुए प्रशिक्षण में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, जिला मंत्री जनमेजय तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, आईटी विभाग सह संयोजक शुभम व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हर प्रसाद कुशवाहा , जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

