टीकमगढ़। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रचना बुधौलिया द्वारा कार्यालय के सभागार कक्ष में विभागीय योजनाओं की बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार वितरण, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर जिले की सभी सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय की जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रचना बुधौलिया ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश संबधिंतों को दिए।

