टीकमगढ़ । राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 टीकमगढ़ का सात दिवसीय शिविर गुरुवार 15.12.2022 से प्रारंभ हुआ है जो 21.12.2022 तक महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना बी एस परमार एवं रजनी जैन संस्था प्राचार्य के निर्देशानुसार तथा कार्यक्रम अधिकारी भरत जी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम कुंवरपुरा सुनवाहा में आयोजित किया जा रहा है यह शिविर स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थयुवा व स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता नामक थीम पर आयोजित किया जा रहा है आज शिविर के प्रथम दिवस के अवसर पर कैंप स्थल एवं ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया शिविर स्थल पर स्वच्छता को लेकर पोस्टर बैनर आदि का वितरण ग्रामीण जन के बीच में किया गया हांथ धुलाई और स्वच्छता के बारे में शासकीय प्राथमिक स्कूल कुंवरपुरा में बच्चों से चर्चा की गई इस शिविर में 50 से अधिक छात्र सहभागिता कर रहें है।

