टीकमगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी ने बताया कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम,उप निर्वाचन उत्तरार्द्ध 2022 का कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके कारण जिले की पंचायतों के जिन रिक्त वार्डाें पंचों के उपनिर्वाचन सम्पन्न होना है। संबंधित वार्ड पंच की भौगोलिक सीमा अंतर्गत तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी शासकीय सेवकों से उक्त आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना अनिवार्य हैं। आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

