टीकमगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम महाराजपुरा निवासी आनंद यादव के कुँए में दो साँपों के गिरे होने की सूचना मिली थी जिसमें एक बिग साइज इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा और एक धामन धमना साँप को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया एवं इन सांपों को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने
सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़ संजय शर्मा एवं बाबूलाल विश्वकर्मा बीट प्रभारी हनुमानसागर के साथ जंगल में सुरक्षित रूप से दोनों साँप रिलीज़ किये गए। वन विभाग की टीम का कहना था कि दोनों सांपों की कुएं में गिरने की सूचना मिली थी जहां मौके पर पहुंचकर इन दोनों सांपों को रेस्क्यू किया गया और फिर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है।

