टीकमगढ़ । दिनांक 16.12.2022 शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से मंडल कार्यालय सागर अंतर्गत ढोंगा स्थित भारतीय खाद्य निगम डिपो टीकमगढ़ में शौर्य विजय दिवस पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय सागर के मंडल प्रबंधक पंकज सिंह परिहार द्वारा की गई एवं श्री परमार इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए जिसमे उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम की स्थापना 1964 में खाद्य नीति के उदेश्यो को पूरा करने के लिए की गई थी |
जिसमे किसानो के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी समर्थन मूल्य पर संचालन । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देशभर में खाद्यानों का वितरण । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिक्षित करने के लिए खाद्यानो के प्रचलन तथा बफर स्टॉक के संतोषजनक स्तर को बनाए रखना । भारतीय खाद्य निगम के स्थापना के बाद से ही संकट प्रबंधन उन्मुख खाद्य सुरक्षा को एक स्थिर सुरक्षा प्रणाली में बदलने में एफसीआई ने भारत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में भारतीय खाद्य निगम द्वारा वर्त्तमान में की जा रही कुछ नई पहलों मे आधुनिक वैज्ञानिक भण्डारण सुविधाओ स्टील साइलो का निर्माण एफसीआई सभी डिपो लाईव सुविधा के साथ सीसीटीव्ही कैमेरो से लैस है। सभी डिपो ऑनलाइन सिस्टम से सम्बद्ध है। एफसीआई में ने कार्यालीन कार्यों हेतु ई-ऑफिस को अपनाया है। भारत सरकार ने राज्य में पीडीएस प्रणाली के माध्यम से एफसीआई द्वारा पोषण युक्त चावल वितरण आरंभ किया गया है। विगत वर्षों में भारतीय खाद्य निगम ने टीकमगढ़ जिले से 159000 एम.टी.गेंहूं देश के अन्य राज्यों में रेक के माध्यम से भेजा गया है। मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्या निगम मंडल कार्यालय सागर द्वारा सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को टीकमगढ़ ढोंगा स्थित भारतीय खाद्य निगम डिपो का भ्रमण भी करवाया गया, खाद्यान्न भण्डारण व्यवस्था से अवगत करवाया गया कार्यक्रम के अंत में भारतीय खाद्य निगम टीकमगढ़ के प्रबंधक ओ. पी. वर्मा एवं डिपो प्रभारी फूल सिंह शाक्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। पंकज सिंह परिहार, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय सागर,ओ.पी. वर्मा प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम टीकमगढ़,फूल सिंह शाक्य डिपो प्रभारी, भारतीय खाद्य निगम टीकमगढ़, सोनल सिन्हा एफसीआई सहित प्रेस वार्ता के दौरान एफसीआई के तमाम संबंधित अधिकारी कर्मचारी गंण एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे।

