टीकमगढ़ । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपराजिता,आत्मरक्षा कराटे का प्रशिक्षण बालिकाओ को दिया गया। यह प्रशिक्षण महारानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल की कोच अंजली भटनागर द्वारा दिया गया है। यह प्रशिक्षण शा, कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास टीकमगढ़ मे दिया गया छात्रावास मे अपराजिता कार्यक्रम का प्रशिक्षण 6 दिसंबर से 16 दिसंबर तक दिया गया।
40 बालिकाओं को आत्मरक्षा कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण संपत्र होने के वाद परियोजना अधिकारी संयोगिता राजपूर वाल विकास परियोजना टीकमगढ़ ने बालिकाओ से मुलाकात कर प्रशिक्षण में सीखी गईं चीजों के वारे मे जानकारी ली। और उन्होंने बालिकाओं से सभी टेक्निक जानीं कि कैसे अपना बचाव कर सकते हैं। इन छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए इस मौके पर छात्रावास अधीक्षका ऊषा सुरेन सहित अन्य संबंधित मौजूद रहीं। प्रेस को यह तमाम जानकारी कोच अंजलि भटनागर द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

