टीकमगढ़। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2022 से शुरू की गई इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन 18 दिसंबर 2022 रविवार के दिन संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपने रक्त से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पोस्टकार्ड और पत्र लिखें और अपनी संविदा शोषण प्रथा के बारे में बताया और उनसे आग्रह किया कि वह हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी करें और समस्त संघ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिले की समस्त टैक्सियों पर संविदा शोषण के बैनर फ्लेक्स लगाए ।
समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ को एमएलएचपी कैडर में नियमित किया जाए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी उपाध्यक्ष अनिल झां जिला मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रोमेश शर्मा डॉक्टर अंकिता शर्मा डॉक्टर अवनीश रावत अयाज खान मोहम्मद जाहिद धर्मेंद्र प्रजापति फिरोज अहमद इकबाल मोहम्मद उमेश खरे मुकेश चौरसिया हरनाम प्रजापति संदीप कड़ा कृष्णा राय राहुल श्रीवास्तव निशा तिवारी मनसा लोधी सीएचओ संघ की जिला उपाध्यक्ष कामनी विश्वकर्मा सहित अमिताभ दुबेदी रवि मर्सकोले सुनीता सिसोदिया प्रतीक्षा सहित अधिक से अधिक संख्या में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी और सीएचओ ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।