टीकमगढ़ । मोहनगढ़ तहसील एवं जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा पंचायत में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण भी किया अक्टूबर माह से राशन का वितरण नहीं हुआ है जिसको लेकर पुष्पेंद्र जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन लगाकर बातचीत की और जानकारी ली जहां संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि 3 दिन के अंदर दिसंबर माह का राशन वितरित किया जाएगा इसके पूर्व का राशन किसी कारण बस राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की गई थी इसी कारण वह राशन बाद में वितरित किया जाएगा अभी दिसंबर में आएगा राशन 2 दिन के अंदर वितरित किया जाएगा जैसे ही ग्रामीणों ने सुना तब उनके चेहरे पर खुशी की लहर आ गई एवं ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का भी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन द्वारा निरीक्षण किया गया और पात्र हितग्राहियों आवासों का भी निरीक्षण किया पुष्पेंद्र जैन के साथ रोजगार सहायक कौशलेंद्र यादव अमर सिंह यादव अखिलेश साहू रविंद्र यादव अंकित जैन रोशन यादव डॉली अहिरवार जयपाल केवट नारायण प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

