टीकमगढ़ । खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी को सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव के निर्देशन अनुसार, दिल्ली से लौट कर आए नगर आगमन पर बल्देवगढ़ तिगैला पर विधायक राहुल लोधी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, नगर में आगमन पर पटाखे फोड़े गए, सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा ।जिसमें युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रेश रैकवार, मंडल महामंत्री अभिनेष सोनी, उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी,गिरधारी पाल,मुलायम लोधी,विट्टू रैकवार , अरविंद सेन, अरविंद श्रीवास, नीरज यादव रीतेश राय सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

